New Mahindra SUV : महिंद्रा की New SUV की तस्वीरें आई सामने, Hyundai Creta और Grand Vitara को देगी टक्कर

Mahindra & Mahindra के चीफ डिजाइन ऑफिसर प्रताप बोस ने नई Mahindra SUV का पहला टीजर जारी किया है। टीजर में वील आर्च, स्ट्रेट रूफ, विंडशील्ड और हंचबैक रियर सेक्शन के साथ मॉडल के सिल्हूट को देखा जा सकता है। यह मॉडल Mahindra BE.05 EV कॉन्सेप्ट की तरह मालूम होता है, जिसका 15 अगस्त 2022 को पेश किया गया था।

Upcoming Mahindra SUV का साइज

Mahindra BE.05 Electric SUV कॉन्सेप्ट की लंबाई 4370mm, चौड़ाई 1900mm और ऊंचाई 1635mm है। वहीं इसका वीलबेस 2775mm है। Also Read – Tata Nexon बनी भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV, दूसरे-तीसरे नंबर पर भी नहीं है Maruti Brezza

Upcoming Mahindra SUV का डिजाइन

Mahindra BE.05 EV कॉन्सेप्ट में एंगुलर सी-शेप्ड हेडलैंप्स, खास एयरडैम्स, साइड ग्लॉसी ब्लैक क्लैडिंग, चौकोर ऑफ वील आर्च, फ्लश डोर हैंडल्स, स्लोपिंग रूफलाइन, शार्प डिजाइन वाला रियर बंपर और सी-शेप टेललैंप्स हैं। टीज की गई नई Mahindra SUV भारत में लॉन्च होने के बाद Hyundai Creta और Maruti Suzuki Grand Vitara को टक्कर दे सकती है। इससे पहले महिंद्रा पुष्टि कर चुकी है कि नई जनरेशन की Mahindra XUV500 को क्रेटा के कंपटीटर के रूप में पेश किया जाएगा। Also Read – Maruti Suzuki इन धांसू SUV में ला रही है नया ऑप्शन, लॉन्चिंग से पहले जानें 3 बड़े फायदे

Mahindra XUV500

कंपनी के प्रोडक्ट लाइनअप में, नई Mahindra XUV500 (कोडनेम – S301), XUV300 के ऊपर और XUV700 के नीचे होगी। यह XUV700 के साथ अपने प्लेटफॉर्म को शेयर करेगा। इसे प्रताप बोस की देखरेख में महिंद्रा ऑटोमोटिव डिजाइन यूरोप (M.A.D.E) टीम ने डिजाइन किया है।

Upcoming Mahindra SUV का इंजन

SUV के इंजन सेटअप में Mahindra XUV300 सबकॉम्पैक्ट SUV से लिया गया 1.2L टर्बो पेट्रोल और 1.5L डीजल इंजन शामिल हो सकता है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी नई XUV500 में बड़े टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम), प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, इलेक्ट्रिक सनरूफ, मल्टीपल एयरबैग और दूसरे शानदार फीचर्स पेश करेगी।

Upcoming Mahindra SUV की कीमत

अभी तक, Mahindra & Mahindra ने नई SUV की डेब्यू डेट और डिटेल का खुलासा नहीं किया है। इसके 2023 की दूसरी छमाही में सामने आने की उम्मीद है। Upcoming Mahindra SUV की कीमतें बेस मॉडल के लिए 10 लाख रुपये से शुरू होने और टॉप-एंड वेरिएंट के लिए 17 लाख रुपये तक जाने की उम्मीद है। वहीं मौजूदा समय में हुंडई क्रेटा की कीमत 10.44 लाख रुपये – 18.24 लाख रुपये के बीच है। इसके अलावा Maruti Grand Vitara की कीमत 10.45 लाख रुपये से 19.49 लाख रुपये के बीच है। यह कीमतें एक्स-शोरूम के मुताबिक हैं।

Leave a Comment