All New XUV 500 : Mahindra XUV500 का नए अवतार साया सामने, Grand Vitara और Creta से होगा आमना-सामना

Mahindra अगले साल अपनी All New XUV 500 को अलग साल लॉन्च करने की तैयारी में है। महिंद्रा के चीफ डिजाइन अधिकारी प्रताप बोस (Pratap Bose) ने हाल ही में एक नई SUV का टीजर जारी किया है और इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा से होगा। सोर्स के मुताबिक नया मॉडल XUV 500 होगा। हर जगह इसी गाड़ी को लेकर चर्चा भी खूब हो रही है कि क्या XUV 500 की फ्हिर से वापसी होगी? क्योंकि महिंद्रा XUV 700 के लॉन्च के बाद, XUV 500 का प्रोडक्शन बंद कर दिया था। हालांकि, कंपनी ने कहा था कि इसे अस्थाई रूप से बंद किया जा रहा है और इसे भविष्य में दोबारा पेश किया जा सकता है।

अब अगर कंपनी एक बार फिर से XUV 500 को लेकर आती है तो इसे XUV 700 के W601 डिजाइन प्लेटफॉर्म पर रेडी किया जाएगा और यह साइज में पहले के मुकाबले छोटी होगी। उम्मीद है कि नए मॉडल में 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन का इस्तेमाल किया जा सकता है।

 

लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि नए मॉडल को Auto expo 2023 में पेश किया जाएगा तो ऐसा नहीं होगा क्योकि महिंद्रा 2023 ऑटो एक्सपो में शामिल नहीं होगी। इसलिए कंपनी द्वारा इस एसयूवी का खुलासा 2023 में मई महीने के बाद किया जा सकता है। माना जा रहा है कि नए मॉडल की कीमत 10 लाख से शुरू हो सकती है। अब देखना काफी दिलचस्प होगा कि नए मॉडल में इस बार क्या कुछ ने और खास होने वाला है। SUV सेगमेंट में फिलहाल महिंद्रा का दबदबा बढ़ता जा रहा है।

Leave a Comment