वास्तु टिप्स बांस के पौधे के लिए : वास्तु शास्त्र और फेंगशुई दोनों में ही बांस के पौधे को काफी महत्व दिया जाता है। दोनों ही शास्त्रों में कहा गया है कि बांस का पौधा घर या ऑफिस में लगाने से भाग्य में परिवर्तन होता है और कई खुशियां आती हैं। यह सौभाग्य की निशानी है। बांस का पौधा व्यक्ति के दुर्भाग्य को भी सौभाग्य में बदल सकता है। इसके लिए आपको बांस के पौधे से जुड़े कुछ नियमों का ध्यान रखना होगा।
याद रखें कि बांस के पौधे हमेशा मिट्टी या कांच के कंटेनर में लगाएं। यदि आप इसे जमीन में रोपेंगे तो यह बहुत बड़ा हो जाएगा और इसका अच्छा प्रभाव नहीं पड़ेगा।
घर में बांस का पौधा अधिकतम दो से तीन फीट की ऊंचाई का होना चाहिए , लेकिन उससे ज्यादा लंबा बढ़ने पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
बांस के पौधे को कभी भी दक्षिण-पश्चिम दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा में तुलसी , केला , बांस और अन्य शुभ पौधे लगाना वर्जित होता है।
वास्तु के अनुसार बांस के पौधे को उत्तर और पूर्व दिशा में लगाने से उत्तम परिणाम मिलते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर में बांस का पौधा कभी भी नहीं सूखना चाहिए। अन्यथा यह घर में रहने वालों के लिए अशुभ फल देता है।
अगर बांस का पौधा सूखने लगे तो इस पर तुरंत ध्यान देना चाहिए। यदि यह हरा नहीं है और सूख गया है, तो इसे बदल देना चाहिए।
बांस के पौधे को खराब जगह पर नहीं रखना चाहिए। इसे आप ड्राइंग रूम या बेडरूम में रख सकते हैं। ऐसा करने से आपके पारिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी।