सुभाष देशमुख द्वारा जैविक खेती जमीन का आधार विषय पर प्रभात पट्टन में कार्यशाला आयोजित की, जैविक खेती अपनाने का संकल्प दिलवाया

WhatsApp Image 2023 05 13 at 18.17.08 1

आज प्रभात पट्टन में जैविक खेती जमीन का आधार विषय पर कार्यशाला श्री सुभाष जी देशमुख द्वारा आयोजन किया गया जिसमें सभी अतिथियों द्वारा उनकी जैविक खेती की ओर दृष्टि देखते हुए भूरी भूरी प्रशंसा की गई जिसमें मुख्य रुप से हेमंत खंडेलवाल (पूर्व सांसद) एवं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दर्शन सिंह चौधरी, भारत भारती आवासीय विद्यालय के सचिव श्री मोहन जी नागर,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष महेश्वर सिंह चंदेल,जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजा पवार जी एवं पूर्व विधायक चंद्रशेखर देशमुख जी, श्री विजय कुमार वर्मा कृषि वैज्ञानिक बेतूल बाजार उनकी गरिमामय उपस्थिति में जैविक खेती कार्यक्रम पर चर्चा मुख्य अतिथियों द्वारा की गई।


WhatsApp Image 2023 05 13 at 18.17.09

मोहन नागर जी द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि आने वाले समय में जैविक खेती अपनाना अनिवार्य है एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री दर्शन सिंह चौधरी जी ने जैविक खेती को जीवन का आधार बताते हुए विशाल बीमारियों से बचाव के लिए जैविक खेती अपनाने कहां एवं संकल्प दिलवाया गया।

WhatsApp Image 2023 05 13 at 18.17.09 1

कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के किसान बंधु एवं गणमान्य उपस्थित रहे कार्यक्रम में भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजेश जी सोनारे प्रभात पट्टन एवं मुलताई मंडल नगर अध्यक्ष गणेश साहू एवं दुनावा के मंडल अध्यक्ष परसराम ठाकरे एवं मासौद मंडल के श्री विजय जी घोडकी जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री भास्कर मगरदे जी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :- जेब में पड़े हैं 60 हजार तो यहां से मिल जाएगी 3.39 लाख की कीमत वाली मिडिल क्लास फैमिली की पहली पसंद Maruti Alto, जाने…

WhatsApp Image 2023 05 13 at 18.17.08

अंत में कार्यक्रम के आभार के लिए कार्यक्रम के आयोजक श्री सुभाष जी देशमुख द्वारा किया गया एवं उपस्थित किसान भाइयों को जैविक खेती अपनाने एवं पशुपालन को बढ़ावा देने की सलाह दी गई।