Revolt Rv400 : सिर्फ 20 हजार देकर घर ले आएं ये इलेक्ट्रिक बाइक, एक बार के चार्ज में चलेगी 150 किलोमीटर, दमदार फीचर भी शामिल

आप इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब आपके लिए रिवोल्ट RV400 एक अच्छा ऑप्शन बन सकती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 135,503 रुपए है। हालांकि, इस बाइक को आप 20 हजार के डाउन पेमेंट पर खरीद सकते हैं। इसके बाद बचे हुए अमाउंट को आप आसान EMI में चुका सकते हैं। ये बाइक कई शानदार फीचर्स से लैस है। वहीं, इसकी सिंगल चार्ज पर रेंज 150km तक है। इतन ही नहीं, इसकी टॉप स्पीड 85km प्रति घंटा है। कुल मिलाकर ये एक दमदार इलेक्ट्रिक बाइक है। ऐसे में आप इसे EMI पर खरीदते हैं, तब हम आपको इसका पूरा गणित बता रहे हैं।

रिवॉल्ट RV400 की EMI का गणित आप रिवॉल्ट RV400 इलेक्ट्रिक बाइक को 20 हजार रुपए के डाउनपेमेंट देकर फाइनेंस कराते हैं, तब आपको बचे हुए 115,503 रुपए का लोन लेना होगा। मान लिया जाए कि इस लोन का ब्याज 9% है और लोन को 3 साल (36 महीन) तक लिया जाता है। तब आपको हर महीने 3,673 रुपए EMI देनी होगी।

यानी 36 महीने में आपको 132,228 रुपए देने होंगे। इस तरह आपको 3 साल के दौरान 16,725 रुपए का ब्याद देना होगा। ये भी पढ़ें- जनवरी से आप खरीद पाएंगे महिंद्रा थार का सस्ता मॉडल, डीलर्स के पास पहुंचा; इतने रुपए होगी कीमत रिवोल्ट RV400 ईवी के फीचर्स >> बाइक में 3KW (मिड ड्राइव) मोटर मिलती है, जिसे 72V, 3.24KWh लिथियम-आयन बैटरी के साथ जोड़ा गया है। बाइक की टॉप स्पीड 85 किमी प्रति घंटे तक है। बाइक सिंगल चार्जिंग में 156 किलोमीटर (ARAI सर्टिफाइड) की दूरी तय करने में सक्षम है। इसे 15A के नॉर्मल सॉकेट से फुल चार्ज होने में 4 घंटे का समय लगता है।

इसमें आपको कंप्लीट बाइट डायगनॉस्टिक, बैटरी स्टेट्स, राइड स्टैटिस्टिक्स और सबसे नजदीकी रिवॉल्ट स्विच स्टेशन की जानकारी देता है जिससे आप बैटरी स्वैप कर सकते हैं। बाइक में 3 राइडिंग मोड ईको, नॉर्मल और स्पोर्ट मिलते हैं। सस्पेंशन सिस्टम में अपसाइड-डाउन (USD) फोर्क्स अप-फ्रंट के साथ-साथ रियर में पूरी तरह से एडजस्टेबल मोनोशॉक शामिल हैं। >> कंपनी का कहना है कि यह भारत की पहली ऐसी इलेक्ट्रिक बाइक है जो ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक पर बेस्ड है। इसमें कई स्मार्ट फीचर है जैसे रिमोट स्मार्ट सपोर्ट, रियल टाइम इंफॉर्मेंशन, जियो फेंसिंग, ओटीए अपडेट सपोर्ट, बाइक लोकेटर जैसे कई स्मार्ट फीचर शामिल है। ये भी पढ़ें- ऑफर हो तो ऐसा! इस बाइक पर कुछ हजार नहीं, बल्कि ₹1.25 लाख का डिस्काउंट; 31 दिसंबर से पहले खरीद लो रिवोल्ट RV400 बुकिंग की प्रोसेस आप RV400 इलेक्ट्रिक बाइक बुक करना चाहते हैं तब इसके लिए कंपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.revoltmotors.com पर जाना होगा। यहां पर आपको Notify Me टैब पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अपना नाम, फोन नंबर, ईमेल ऐड्रेस और शहर की जानकारी देना होगी।

Leave a Comment