Full List of Bank Holidays in last week of December: तुरंत निपटा ले बैंक के ये काम, हफ्ते में कई दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, जाने से पहले देखें लिस्ट

Bank Holidays in December 2022: आजकल हर किसी का बैंक अकाउंट है। वैसे तो बैंक के ज्यादातर काम ऑनलाइन ही हो जाते हैं, लेकिन फिर भी हमें किसी ना किसी काम के लिए ब्रांच जाने की जरूरत पड़ती ही है। अगर आपको नए साल के शुरू होने से पहले बैंक का कोई भी काम है तो उसे जल्दी पूरा कर लें। ऐसा इसलिए क्योंकि दिसंबर 2022 के आखिरी हफ्ते में कई कई दिनों तक बंद रहेंगे। आइए देखते हैं 24 दिसंबर 2022 से 31 दिसंबर 2022 तक किस राज्य में बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
तारीख राज्य अवसर
24 दिसंबर 2022 सभी राज्य क्रिसमस का त्योहार और महीने का चौथा शनिवार
25 दिसंबर 2022 सभी राज्य रविवार
26 दिसंबर 2022 आईजॉल, गंगटोक और शिलांग क्रिसमस सेलिब्रेशन, लोसूंग, नामसूंग
29 दिसंबर 2022 चंडीगढ़ गुरु गोबिंद सिंह जी जयंती
30 दिसंबर 2022 शिलांग यू कियांग नांगबाह
31 दिसंबर 2022 आईजॉल नव वर्ष की पूर्व संध्या

(स्रोत: भारतीय रिजर्व बैंक की वेबसाइट)

ये लिस्ट साल 2022 के आखिरी हफ्ते की है। भारतीय रिजर्व बैंक हर महीने की छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। सभी रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शननिवार को भी बैंकों में कामकाज नहीं होता है। अगर आप नहीं चाहते कि आपके बैंक के काम अधूरे रह जाएं तो इन छुट्टियों को ध्यान में रखें और इसी हिसाब से प्लानिंग करें। बैंक की छुट्टियों के दिन ग्राहकों के लिए नेट बैंकिंग चालू रहती है। इसके साथ ही एटीएम की सर्विस भी हमेशा उपलब्ध रहती है।

Leave a Comment