बृजभूषण शरण सिंह को कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद से हटाया, 45 दिन में होंगे नए अध्यक्ष के चुनाव

national news

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के ऊपर कड़ा फैसला लिया गया है।  तकनीकी रूप से बृजभूषण रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नहीं रहे। ये फैसला कर्नाटक मे चुनाव के नजीते सामने आते ही लिया गया है।

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष पद से हटे

बृजभूषण शरण सिंह को आज 13 मई को तकनीकी रूप से बृजभूषण रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। इसी के साथ भारतीय ओलंपिक संघ ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के सभी निर्वतमान पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से महासंघ के किसी भी प्रशासनिक समारोह में हिस्सा लेने और आर्थिक कामकाज पर रोक लगा दी है।

आईओए ने जारी किया बयान

आईओए ने इस संबंध में एक बयान जारी किया है जिसमें खेल मंत्रालय के 24 अप्रैल 2023 के आदेश का हवाला दिया गया है। आईओए ने भारतीय कुश्ती संघ से सभी दस्तावेज, खातों और विदेशों में होने वाली प्रतियोगिताओं के  लिए भेजी जाने वाली एंट्री का लॉगिन, वेबसाइट संचालन, तत्काल सौंपने को कहा है।

45 दिनों में होंगे नए अध्यक्ष के चुनाव

बता दें कि भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव कराने की जिम्मेदारी आईओए को दी गई है। ऐसे में 45 दिन में आईओए की कमेटी द्वारा चुनाव कराने की बात बताई गई है।