CSK vs KKR: मैच के बाद धोनी के पास पहुंचे गावस्कर, शर्ट पर मांगा ऑटोग्राफ, फिर…

dhoni-sunil

 आईपीएल 2023  में कल यानि की रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भिड़त हुई थी। दोनों के बीच ये मुकाबला चेन्नई के घरेलू मैदान चेपक में हुआ था। इस मैच में CSK ने पहले बाजलेबाजी की।

जिसमें वो 20 ओवर में 144 रन ही बना सके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता ने बड़े ही आसानी से 19 वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच के खत्म होने के बाद कुछ ऐसा हुआ जो आपकी आखें भर देगा।

शर्ट पर मांगा धोनी का ऑटोग्राफ

मैच खत्म होने के बाद चेन्नई टीम के खिलाड़ी अपने फैंस का शुक्रिया अदा करने के लिए स्टेडियम में चक्कर लगा रहे थे। इसी दौरान पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर भागते हुए चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पास आते है। साथ ही वो अपनी शर्ट पर धोनी के ऑटोग्राफ की भी मांग करते है।

ये देखकर धोनी मुस्कुराते है और गावस्कर की शर्ट पर ऑटोग्राफ देते है। इस सीन को देखकर मुकाबले में मौजूद दर्शक बहुत भावुक हो जाते है।

रिंकू और वरुण को भी दिया ऑटोग्राफ

दरअसल ये पल ऐतिहासिक इसलिए बन जाता है क्योंकि दिग्गज खिलाड़ी गावस्कर ने पहली बार किसी  मौजूदा खिलाड़ी का ऑटोफ्रॉफ लिया है। गावस्कर 1983 में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। उन्होंने कई बार धोनी के प्रति सम्मान जाहिर किया है। ऑटोग्राफ के बाद धोनी और गावस्कर गले भी मिले। गावस्कर के अलावा KKR टीम के रिंकू सिंह और वरुण चक्रवर्ती ने भी धोनी से ऑटोग्राफ मांगा।

धोनी इस सीजन के बाद लेंगे सन्यास?

41 साल के महेंद्र सिंह धोनी का ये आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। लेकिन इस को लेकर धोनी की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। इस सीजन धोनी 200 मैचों में एक ही टीम के लिए कप्तानी करने वाले पहले खिलाड़ी भी बने है। लेकिन इस बात पर अभी भी पुष्टि नहीं हुई है की अगले सीजन धोनी खेलेंगे या नहीं।