कादोगांव में है कई अवैध खाद्य दुकाने संचालित

09dl m 746 09082023 1

किशनगंज,09 अगस्त (हि.स.)। जिला के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत तातपौआ पंचायत के कादोगांव बाजार सहित साबोडांगी चौक में अवैध तरीके से कई खाद के गोदाम व दुकाने संचालित है। इंडो नेपाल सीमा से महज एक किलोमीटर अंदर खाद्य के अवैध खरीद बिक्री का खेल चल रहा है। कादोगांव बाजार में कई खाद्य की दुकानें अवैध तरीके से संचालित है। अवैध खाद्य दुकान से तकरीबन 500 से 600 मीटर की दुरी पर थाना स्थित है।

विभाग के विश्वशनीय सुत्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार निबंधित खाद्य दुकान सीमा क्षेत्र से कम से कम 5 किलोमीटर दूर स्थित होते हैं। तो फिर किसके संरक्षण में सीमा क्षेत्र से महज कई सौ मीटर पर ही अवैध तरीके से खाद्य की दुकानें संचालित है।

स्थानीय कुछ लोगों ने नाम ना बताने के शर्त पर कहा कि वर्षों से यह गोरखधंधा चल रहा है और इसे ना कोई रोकने वाला है और ना कोई टोकने वाला। इस संबंध में प्रखंड कृषि पदाधिकारी ठाकुरगंज से दूरभाष के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया गया परंतु संपर्क नहीं हो पाया।

Leave a Comment