Weather Update Live : घने कोहरे की चेतावनी, अगले 5 दिनों तक जारी रहेगी कड़ाके की ठंड और शीतलहरी

Weather Update: अगले 5 दिनों पर उत्तर भारत के तमाम राज्यों में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर रहेगा। मौसम विभाग ने इसकी चेतावनी जारी करते हुए बताया कि उत्तर भारत के कई इलाकों में शीतलहरी और सामान्य से लेकर घने कोहरे की संभावना है। पंजाब में अगले दो दिनों तक कोहरे की स्थिति और ज्यादा गंभीर होगी। जाहिर है कि हवाई सेवाओं और ट्रेनों की आवाजाही पर भी असर पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप इस दौरान यात्रा पर निकल रहे हैं, तो मौसम का हाल और ट्रेनों-विमानों की स्थिति चेक कर लें। भारत के उत्तरी भागों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ठंड की वजह से ठिठुरन बढ़ गई है। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में भी खासी ठंड बढ़ी है।

Image

शीतलहरी और कोहरे की चेतावनी

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई स्थानों पर बहुत घना कोहरा जारी है। अगले 4 दिनों तक इनके सब-डिवीजनों के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर उच्च नमी रहेगी और इसका असर मौसम में दिखेगा। मौसम विभाग ने आने वाले 4-5 दिनों के लिए शीत लहर और भारी कोहरे की चेतावनी जारी की है। रविवार की सुबह भी हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, उड़ीसा, असम और त्रिपुरा में ज्यादा कोहरा दिखा। भारतीय मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में अगले 3 दिनों के दौरान शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना जताई है, जिसकी वजह से अत्यधिक ठंडे दिन की स्थिति रहने की संभावना है।

Leave a Comment