कई लोगों की इच्छा विदेश घूमने की होती है, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उनकी यह इच्छा पूरी नहीं हो पाती है। आज हम आपको उन देशों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जहां आप कम बजट में यात्रा कर सकते हैं।
भारत के पड़ोसी देश नेपाल में लोग कम बजट में यात्रा कर सकते हैं। नेपाल घूमने के लिए एक शानदार जगह है। 12 से 15 हजार रुपए में आप इस देश में घूम सकते हैं। इस देश में जाने के लिए किसी व्यक्ति को किसी पासपोर्ट या वीजा की जरूरत नहीं होती है।
भूटान भी एक बहुत ही खूबसूरत देश है। आप इस देश में कम बजट में भी घूम सकते हैं। भारतीयों को भी इस देश में जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं है। भारतीय भी मलेशिया की यात्रा करना पसंद करते हैं। यहां खूबसूरत पर्यटन स्थलों की कमी नहीं है। इस देश में घूमने के लिए लोगों को ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ता है।
Source