देहरादून, 06 मार्च (हि.स.)। उत्तराखण्ड भ्रमण पर आये भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के वरिष्ठ अधिकारियों ने राज्यपाल से सोमवार को राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने अधिकारियों से अपने मिशन और विजन साझा किए।
उन्होंने अधिकारियों से कार्यरत देशों में यहां की महिलाओं और विश्वविद्यालयों की छात्राओं के अनुभव के आदान-प्रदान हेतु भ्रमण कार्यक्रम बनाने का अनुरोध किया। मदन कुमार घिल्ड़ियाल, भास्कर भट्ट व महेन्द्र सिंह पतियाल ये तीनों आईएफएस अधिकारी उत्तराखण्ड के हैं।
Source