अगर पेट में बहुत ज्यादा गैस बन जाए तो और भी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में गैस को कंट्रोल करने के लिए डाइट में बदलाव करना जरूरी हो जाता है। आइए जानें कि गैस की समस्या को खत्म करने के लिए किन खाद्य पदार्थों को आहार में शामिल किया जा सकता है।
पेट में ज्यादा गैस होने पर अपच, एसिडिटी जैसी कई अन्य समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में गैस को कंट्रोल करने के लिए हमें अपनी डाइट में मसालेदार चीजों को शामिल नहीं करना चाहिए। इस दौरान हल्का आहार शामिल करना चाहिए। इससे पेट में अधिक गैस बनने की समस्या खत्म हो सकती है। वहीं अगर पेट में ज्यादा गैस बन रही है तो आपको अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल करना चाहिए ताकि ज्यादा गैस न बने। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिससे पेट में गैस नहीं बनती है।
पेट में गैस की समस्या हो तो केला खाएं। केला खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। केले में आयरन और कैल्शियम होता है, जो गैस की समस्या से निजात दिलाने में कारगर होता है। इसके अलावा केले में फाइबर होता है जो एसिडिटी को नियंत्रित करने में कारगर होता है।
अगर आपको पेट में गैस की समस्या है तो आप सुबह चाय की जगह नारियल पानी का सेवन करें। नारियल पानी का सेवन करने से पेट में गैस की समस्या दूर होती है। आपको बता दें कि नारियल पानी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो गैस की समस्या को दूर करने में कारगर होता है।
पेट में गैस की समस्या से राहत पाने के लिए खीरा आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। खीरा पेट को ठंडक देने के साथ गैस बनने से भी रोकता है। जो आपके शरीर को हाइड्रेट रखता है।