बदलते परिवेश में शराब का सेवन करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। हर कोई शराब के साथ कुछ खाने का ऑर्डर देता है। अक्सर लोग ऑर्डर करते समय ज्यादा नहीं सोचते हैं। लोग स्वाद के हिसाब से खाना ऑर्डर करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि गलत खान-पान और शराब का कॉम्बिनेशन आपके शरीर को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। जिससे आप बीमार भी पड़ सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट ने बताया शराब के साथ किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
सबसे पहले शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। लेकिन अगर आप इसका सेवन करते हैं तो इसके साथ बींस कभी न लें। बीन्स आयरन से भरपूर होती है जो शराब से जल्दी पचती नहीं है। शराब के साथ ब्रेड का सेवन भी नहीं करना चाहिए। दोनों में यीस्ट भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। यह जल्दी पच भी नहीं पाता है। अधिक मात्रा में नमक वाले खाद्य पदार्थों से भी बचना चाहिए। चॉकलेट भी शराब के साथ नहीं खानी चाहिए। इसमें उच्च मात्रा में कैफीन होता है जो शराब के साथ मिलकर शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाता है।
हाई फाइबर वाले फूड्स खाएं
हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि लोगों को शराब के साथ-साथ ऐसे फूड्स का सेवन करना चाहिए जिनमें फाइबर की मात्रा अधिक हो। सलाद और फलों का सेवन कर सकते हैं। अपने शरीर की अशुद्धियों को दूर करने के लिए शराब पीने के बाद ग्रीन टी या सूप पिएं।