नगर निगम में मिली ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं और जनता को समर्पित : गणेश केसरवानी

00 669

प्रयागराज, 13 मई (हि.स.)। प्रयागराज नगर निगम में मिली भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर महापौर पद के उम्मीदवार गणेश केसरवानी ने सभी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज नगर निगम में मिली प्रचंड जीत कार्यकर्ताओं और जनता को समर्पित है।

उन्होंने कहा कि प्रयाग से मिली ऐतिहासिक जीत ने उत्तर प्रदेश के सभी नगर निगम के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहरा दिया। इस प्रचंड जीत पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने होली दिवाली मनाते हुए झूमते नाचते गाते एक दूसरे को बधाई दी।

गणेश केसरवानी एवं भाजपा के सर्वाधिक पार्षद जीतने के बाद कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव यात्रा के साथ जनता का आभार जताया। विजय उत्सव यात्रा में विजय उत्सव यात्रा मुंडेरा मंडी से जयंतीपुर, सुलेमसराय, खुल्दाबाद, नखास कोना, चौक, मुट्ठीगंज, कीडगंज, राम भवन चौराहे से होते हुए निकाली गई। जगह-जगह कार्यकर्ताओं एवं व्यापारियों ने भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक दीपक पटेल, विधान परिषद सदस्य निर्मला पासवान, प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी, वरुण केसरवानी, कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश सिंह, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, किरन जायसवाल, विवेक अग्रवाल, राजू पाठक, गिरजेश मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, सचिन जायसवाल, सुभाष वैश्य, राजन शुक्ला, दिनेश विश्वकर्मा, गौरव गुप्ता, विष्णु त्रिपाठी, हरीश मिश्रा एवं हजारों कार्यकर्ता शामिल रहे।

सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी ने गणेश केसरवानी एवं नगर निगम, नगर पंचायत में जीते भाजपा के पार्षदों को बधाई दी। सांसद ने बधाई देते हुए कहा कि केंद्र की मोदी और उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों से जीत मिली है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ के लिए शहर का विकास प्राथमिकता के आधार पर गणेश केसरवानी कराएंगे। ट्रिपल इंजन की सरकार में शहर का विकास तेजी से होगा। वहीं सिरसा के चेयरमैन लखन केसरी को बधाई दिया। उन्होंने जीत के लिए जनता का आभार जताया और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और कहा कि नतीजे से साफ हो गया है कि पूरे देश में बीजेपी की लहर है और 2024 में प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में बीजेपी लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी।

Leave a Comment