आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन किरण रेड्डी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह सहित अन्य नेता भी शामिल हुए।
उन्होंने इसी साल 12 मार्च को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। रेड्डी के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता और लोकसभा सदस्य मणिकम टैगोर ने कहा कि जिन्होंने पार्टी से सब कुछ पाया और आंध्र प्रदेश कांग्रेस को नष्ट कर दिया, वे अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। रेड्डी अविभाजित आंध्र प्रदेश के अंतिम मुख्यमंत्री थे।
उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिखा
11 मार्च को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को संबोधित एक पत्र में उन्होंने लिखा कि कृपया इस पत्र को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से मेरे इस्तीफे के रूप में स्वीकार करें। रेड्डी ने इससे पहले 2014 में तत्कालीन संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार के आंध्र प्रदेश को विभाजित कर तेलंगाना बनाने के फैसले को लेकर कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी जय समैक्य आंध्र पार्टी बनाई लेकिन 2018 में कांग्रेस में शामिल हो गए।