आरडीसी में स्पोट्स प्लाजा चलाने का टेंडर शीघ्र जारी होगा, निगम ने शुरू की कवायद

10dl m 1230 10082023 1

गाजियाबाद, 10 अगस्त (हि.स.)। हाल ही में तैयार नगर निगम के ड्रीम प्रोजेक्ट स्पोर्ट्सप्लाजा को संचालित करने के लिए नगर निगम ने कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए बहुत जल्द टेंडर जारी किए जाएंगे। निगम का मानना है कि स्पोर्ट्स प्लाजा में विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियों से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होगा। निगम अधिकारियों का कहना है कि जो भी फर्म इसको संचालित करने के लिए लेगी उसे वाजिब मूल्य पर जाएगा। इसको लेकर निगम का मकसद आय कमाने का नहीं, बल्कि शहर के लोगों की सस्ते में खेल के अवसर प्रदान करना है। इस लिए निगम का प्रयास रहेगा कि निगम का खर्च भी आता रहे और लोगो को खेल का यह महत्व पूर्ण संसाधन भी उपलब्ध रहे।

नगर निगम ने आरडीसी और पुराने बस अड्डे को जोड़ने वाले पुल के नीचे बच्चों के खेलने कूदने के लिए एक स्पोर्ट्स प्लाजा का निर्माण पिछले दिनों किया था। इसमें छोटे बच्चों के खेलने के लिए हमर तरह के उपकरण मौजूद है। बच्चों के एक्सरसाइज के लिए एक छोटा जिम भी है जिसमें बच्चे अपने हेल्थ को बेहतर कर सकते है। निगम की मंशा रही है कि नगर निगम इसके रखरखाव के लिए कोई एजेंसी हायर करे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया का सहारा लिया जाएगा।

अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव ने बताया कि है कि टेंडर प्रक्रिया पर काम तेजी से चल रहा है। आने वाले समय में निगम अपने पैसे से इसका रखरखाव करना नहीं चाहता। निगम की मंशा है कि कोई प्राइवेट एजेंसी इसका रखरखाव करे। इसके लिए नो प्रॉफिट और नो लॉस के हिसाब से स्पोर्ट्स प्लाजा के टेंडर बनाया जा रहा है। टेंडर के जरिए निगम इसके रखरखाव के लिए देगा। निगम ऐसी एजेंसी को इसका टेंडर देगा, जो इससे मुनाफा न कमाने पाये। इसे संचालित करने के लिए जो भी कम से कम धन लगता हो उसी लागत पर इसका टेंडर दिया जाएगा।

Leave a Comment