टीवी जगत का सबसे बड़ा शो और भगवान राम की जीवन कथा,रामानंद सागर का सीरियल ‘रामायण’ अपने आप में एक एतिहासिक टीवी शो रहा। यह जब टीवी पर प्रसारित होता था तो इसे देखने के लिए लोग अपने सभी काम छोड़ देते थे। सड़के खाली और गलियां सुनसान हो जाती थी। इस शो के साथ-साथ इसमें काम करने वाले कलाकार भी बड़े लोकप्रिय हुए। फिर वह राम-सीता हो या रावण-विभीषण, इन सभी को दर्शकों ने खूब प्यार किया। आज हम आपको विभीषण का किरदार करने वाले एक्टर मुकेश रावल के बारे में बताने जा रहे हैं।
रामायण के विभीषण ने मौत को लगाया गले, रेलवे ट्रेक पर की खुदकुशी,देखिये क्या है पूरी खबर
Read also: साउथ कॉमेडी किंग ब्रह्मानंदम की पत्नी है बला की खुबसुरत,देखकर मेनका भी शर्मा जाए यकीन तो देखिये फोटोस
अपने बेटे की मौत के बाद थे डिप्रेशन में
इसके बाद मुकेश ने और भी कई फिल्मों और टीवी शोज में काम किया। उन्हें आखिरी बार साल 2016 में गुजराती सीरियल ‘नस नस में खुन्नस’ में देखा गया।
रामायण के विभीषण ने मौत को लगाया गले, रेलवे ट्रेक पर की खुदकुशी,देखिये क्या है पूरी खबर
यही वह साल था जब उनकी मौत हो गई। दरअसल उन्होंने आत्महत्या की थी। उनका शव शव मुंबई के कांदीवली स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला था। वह अपने बेटे की मौत के बाद से डिप्रेशन में थे।
मुकेश रावल के बेटे का नाम द्विज रावल था। साल 2000 में जब वह 18 साल का था तो उसकी एक ट्रेन एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। इसके बाद से ही मुकेश बेटे को बहुत याद किया करते थे। हरदम उसके बारे में बात करते थे।
फिर उनकी दोनों बेटियों (विप्रा-आर्या) की शादी हो गई। इसके बाद वह और भी उदास रहने लगे। शायद इसी के चलते उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।
CCTV में कैद हुआ था आत्महत्या का नजारा
उनकी मौत का नजारा सीसीटीवी में भी कैद हुआ। वह खाली रेलवे ट्रेक पर लेट गए थे। फिर जब लोकल ट्रेन वहां से गुजरी तो वह उसके नीचे आ गए।
मोटरमैन को जब इसका एहसास हुआ तो उसने तुरंत ट्रेन का ब्रेक लगाया। लेकिन तब तक देर हो गई थी। मुकेश की जान चली गई थी। उन्होंने अपने मौत का तरीका भी वही चुना जिस तरह से उनके बेटे का निधन हुआ था।