सुलतानपुर : भाजपा उम्मीदवार प्रवीण हुए विजयी

13dl m 1133 13052023 1

सुलतानपुर, 13 मई (हि.स.)। नगर पालिका परिषद के भाजपा उम्मीदवार प्रवीण अग्रवाल भारी मतों से विजयी। अपने निकतटम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के वरुण मिश्रा को 19019 मतों से किया पराजित। प्रवीन अग्रवाल दो बार पूर्व में भी चेयरमैन रह चुके हैं।

जिले की एक नगर पालिका सहित चार नगर पंचायतें हैं। उसमें से केवल दो पर ही भाजपा का कब्जा हो पाया है। एक सीट पर सपा व एक सीट पर बसपा ने कब्जा जमाया। एक सीट पर निर्दल को जीत मिली।

प्रवीण अग्रवाल तीसरी बार चेयरमैन चुने गए हैं। वह कांग्रेस उम्मीदवार वरुण मिश्रा को 19019 मतों से किया पराजित। प्रवीण अग्रवाल को 27414,कांग्रेस के वरुण को 8542, सपा के मानू को 8227 मत मिले।

कादीपुर नगर पंचायत से भाजपा उम्मीदवार आनंद जायसवाल ने 71 मतों से विजयी घोषित हुए हैं। आनन्द जायसवाल को 2198 मत मिले। दूसरे स्थान पर निर्दल प्रभुराज को 2127 मत मिले। निर्दल विजयभान 1470 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार 71 वोटों से विजयी हुए हैं।

लंभुआ नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय उम्मीदवार अवनीश कुमार सिंह उर्फ अंगद सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अतेंद्र से 1183 मतों से जीते।

नगर पंचायत कोइरीपुर में अध्यक्ष पद पर बसपा उम्मीदवार रूबीना खातून ने भाजपा उम्मीदवार सीमा साहू को 68 मतों से किया पराजित। दोस्तपुर नगर पंचायत में सपा उम्मीदवार शकुन्तला देवी 941 वोटों से जीतीं। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार को पराजित किया।हिन्दुस्थान समाचार /दयाशंकर

Leave a Comment