घर में जब भी कोई शुभ या मांगलिक कार्य होता है तो महिलाएं हाथों में मेहंदी लगाती हैं। इन दिनों सावन का पावन महिना चल रहा है। ऐसे में कई महिलाएं शिवजी और मां पार्वती को प्रसन्न करने के लिए हाथों में मेहंदी लगाती हैं। कहा जाता है कि मेहंदी लगे हाथों से जब महिलाएं पूजा करती हैं तो भोलेनाथ और पार्वतीजी जल्दी प्रसन्न होती हैं।
इस तरह से मेहंदी लगाएंगे तो आएगा गहरा रंग, देखिये मेहंदी रचाने का सही तरीका
Read Also: Daily Use के लिए लेटेस्ट डिजाइन की इयररिंग मार्केट में मचा रही है हड़कम,देखिये लेटेस्ट कलेक्शन
हालांकि शिव पार्वती को गहरे रंग की रची हुई मेहंदी ही पसंद आती है। यदि मेहंदी का रंग ठीक से रचता नहीं है और आपके हाथ हल्के दिखाई देते हैं तो उनका मन उदास हो जाता है। वैसे तो हर महिला मेहंदी को अच्छे से रचाने की कोशिश करती है। लेकिन कई बार उनकी यह कोशिशें फेल हो जाती है। ऐसे में आज हम आपको मेहंदी का रंग गहरा रचाने की कुछ उपाय बता रहे हैं।
इस तरह से मेहंदी लगाएंगे तो आएगा गहरा रंग, देखिये मेहंदी रचाने का सही तरीका
इन उपायों से गहरा चढ़ेगा मेहंदी का रंग
1. मेहंदी घोलते समय यदि उसमें चाय की पत्ती को उबालने के बाद निकला पानी मिला दिया जाए तो रंग गहरा चढ़ता है। आप चाहें तो कॉफी पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
2. मेहंदी के घोल में नीलगिरी का तेल डालने से आपके हाथों में मेहंदी गहरे लाल रंग की रचेगी। आप चाहें तो पिपरमिंट ऑयल भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
3. आप जिस दिन मेहंदी लगाने वाले हैं उसके एक दिन पहले ही मेहंदी का कोन रेडी कर लें। यदि आप मेहंदी को रातभर लोहे के बर्तन में रखेंगे तो आपकी मेहंदी गहरे लाल या काले रंग की भी रच जाएगी।
4. जब आप मेहंदी लगा लें तो उसके बाद तवे पर लौंग को भूनना शुरू करें। फिर इसकी सेंक लें। इस उपाय से भी मेहंदी का रंग गहरा हो जाता है।
5. आपको जान हैरानी होगी कि आचार का तेल लगाने से भी मेहंदी का रंग गहरा होता है। इसे आपको तब लगाना है जब मेहंदी हल्की सुख जाए। वहीं मेहंदी उतारने के बाद सरसों का तेल लगाएं। इससे आपकी मेहंदी का कलर एकदम पेरफेक्ट रहेगा।
6. नींबू और चीनी का घोल भी आपकी मेहंदी के रंग को तेज कर सकता है। इसके लिए आपको लगी हुई मेहंदी पर इसे कॉटन बॉल से लगाना होगा।
मेहंदी लगाने के फायदे
मेहंदी लगाना सिर्फ आपके हाथों की सुंदरता नहीं बढ़ाता है। बल्कि ये आपको कई लाभ भी देता है। इसका सबसे बड़ा लाभ ये है कि ये आपके शरीर को ठंडक देती है।
इसलिए लोग गर्मी में इसे खूब लगाते हैं। बालों में इसे लगाने से बाल मजबूत बनते हैं। कहते हैं हाथ पैर में जलन हो, सिर्फ दर्द हो तो भी मेहंदी लगाकर आप आराम प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि यदि आपको मेहंदी से रिएक्शन होता है तो बिना डॉक्टरी सलाह के इसे न लगाएं।