होली 2023: होली खेलने में बहुत मजा आता है लेकिन जब रंग छुड़ाने की बात आती है तो आपके पसीने छूट जाते हैं लेकिन हम आपको रंग छुड़ाने के कुछ बेहद आसान तरीके बता रहे हैं।
मूली का रस निकाल कर उसमें दूध और बेसन या मैदा मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे कुछ देर चेहरे पर लगाकर रखें और स्क्रब करते हुए चेहरा साफ कर लें। ऐसा करने से रंग भी उतर जाएगा।
कॉफी में थोड़ा सा घी और नींबू मिलाकर चेहरे पर लगाएं। सूखने पर स्क्रब की तरह हटा लें। उसका रंग छुड़ाना नामुमकिन है।
खीरे का रस निकाल लें। इसमें थोड़ा सा गुलाब जल और एक चम्मच सिरका मिलाएं। अब इसे अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें। इससे चेहरा साफ करें। चेहरे के सारे दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे।
कच्चे पपीते को पीसकर दूध में मिला लें। इसके बाद इसमें थोड़ी सी मुल्तानी मिट्टी और थोड़ा सा बादाम का तेल मिलाएं। फेस पैक की तरह चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरा धो लें, इससे भी रंग उतर जाएगा।
जिद्दी रंग छुड़ाने के लिए जौ का आटा लें। इसमें बादाम का तेल मिला लें। दोनों को अच्छे से मिलाएं और अपने चेहरे पर लगाएं। यह रंगत में भी निखार लाता है और चेहरे की गंदगी को दूर करता है।
अगर त्वचा का रंग सांवला है तो जिंक ऑक्साइड और दो चम्मच अरंडी का तेल मिलाकर त्वचा पर लगाएं। अब इसे हल्के हाथों से रगड़ कर धो लें, चेहरा एकदम साफ हो जाएगा।
बेसन में नींबू और दूध मिलाकर पेस्ट बना लें और अब इसे चेहरे पर लगाएं। इस पेस्ट को करीब 15 से 20 मिनट तक त्वचा पर लगा रहने दें। इसे फिर से गुनगुने पानी से धो लें, इससे चेहरे का रंग आसानी से निकल जाएगा।
Source