देश के किसानो के लिए बड़ी खुशखबरी 8 हजार प्रति क्विंटल के पार तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, देखिये गेहूँ के भाव। देशभर में सीहोर की पहचान बने शरबती गेहूं ने एक बार फिर नया रिकार्ड बना लिया है. पूरे मध्य प्रदेश में सबसे महंगा शरबती गेहूं सीहोर में बिका है. सीहोर की आष्टा कृषि उपज मंडी में व्यापारी ने किसान से आठ हजार 131 रुपए प्रति क्विंटल के भाव में शरबती गेहूं खरीदा है. इससे पहले शरबती गेहूं इतना महंगा नहीं बिका था. किसान को अपनी उपज के अच्छे भाव मिलने की वजह से उत्साह के माहौल में देखा गया
किसानो के लिए खुशखबरी 8 हजार रूपए प्रति क्विंटल, तोड़े सारे रिकॉर्ड देखिये गेहूँ के ताजा भाव
Read Also: PM Fasal Bima Yojana 2023: फसल बर्बाद होने पर नहीं रोएंगे अब किसान,सरकार से मिलेंगे पूरे पैसे,देखिये पूरी जानकारी
पिछले साल 2022 में बिका था इतने रूपये
शरबती गेहूँ सबसे महँगा बिकने वाला गेहूँ है। प्रदेश की उन्नत मंडियों में शुमार आष्टा की ए क्लास कृषि उपज मंडी ने पूरे प्रदेश में इतिहास रच दिया है. आष्टा कृषि उपज मंडी में सबसे महंगा शरबती गेहूं खरीदा गया है. अच्छी क्वालिटी होने की वजह से मंडी के व्यापारी किसान को प्रति क्विंटल के लिए 8 हजार 131 रुपए दिए हैं. व्यापारी ने किसान से 14 क्विंटल उपज खरीदी है. शरबती गेंहू के प्रति क्विंटल 8 हजार 131 रुपए भाव मध्य प्रदेश में अब तक के सबसे महंगे दाम है. पिछले साल शरबती गेहूं पांच हजार 675 रुपए क्विंटल के भाव बिका था
किसानो के लिए खुशखबरी 8 हजार रूपए प्रति क्विंटल, तोड़े सारे रिकॉर्ड देखिये गेहूँ के ताजा भाव
शरबती के अलावा अन्य गेहूँ रहते है सस्ते
शरबती गेहूँ सबसे महंगा बिकने वाला गेहूँ है। इसके अलावा दूसरे गेहूँ के भाव सस्ते रहते है। इस समय मंडियों में नए गेहूँ की आवक शुरू हो गयी है। नए गेहूँ के भाव इस समय 1800 प्रति क्विंटल से 2400 प्रति क्विंटल तक चल रहे है। गेहूँ के दाम भी एक समय पर आसमान छू रहे थे। सरकार द्वारा खुले बाजार में गेहूँ बेचने से गेहूँ के दाम में कमी आयी है।