आपने सुना होगा अच्छा खान-पान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार हंसी भी व्यक्ति को हेल्दी रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो मानसिक तनाव से दूर रह सकते हैं। आइए पढ़ते हैं सोशल मीडिया पर वायरल जोक्स और चुटकुले।
एक मच्छर परेशान होकर बैठा था,तभी दूसरे मच्छर ने पूछा: क्या हुआ भाई,पहला मच्छर: कुछ नहीं यार सोच रहा हूं कि चूहेदानी में चूहा..
Read Also: Gk Questions के जवाब जानकर करे Exam में Top पाए 100 में से 99 अंक
सोनू ने कंडक्टर से पूछा: आप कितने घंटे बस में रहते हो?
कंडक्टर: जी 24 घंटे।
सोनू: वो कैसे?
कंडक्टर: देखिए, 8 घंटे तो सिटी बस
में रहता हूं और बाकी के 16 घंटे
बीवी के बस में रहता हूं।
एक मच्छर परेशान होकर बैठा था,तभी दूसरे मच्छर ने पूछा: क्या हुआ भाई,पहला मच्छर: कुछ नहीं यार सोच रहा हूं कि चूहेदानी में चूहा..
एक मच्छर परेशान होकर बैठा था, तभी दूसरे मच्छर ने पूछा: क्या हुआ भाई?
पहला मच्छर: कुछ नहीं यार सोच रहा हूं कि चूहेदानी में चूहा.. साबुन दानी में साबुन…
ये गजब ही है कि मच्छरदानी में इंसान सो रहा है…!!
बीवी: सुनो जी, जब हमारी नई-नई शादी हुई थी…
जब मैं खाना बना कर लाती थी तो
तुम खुद कम खाते थे, मुझे ज्यादा खिलाते थे।
पति: तो?
बीवी: तो अब ऐसा क्यों नहीं करते हो?
पति: क्योंकि अब तुम अच्छा खाना बनाना सीख गई हो।
बीवी बेहोश….
एक पागल बाल कटवाने गया…वहां खुद को आईने में देखकर सोचने लगा… यार इसको कहीं देखा है…
काफी देर टेंशन में सोचते-सोचते…
वो बोला: धत्त तेरी की ये तो वही है जो उस दिन मेरे साथ बाल कटवा रहा था..
टीचर ने पिंटू से पूछा-
टीचर: पिंटू, उसने कपड़े धोए और उसे कपड़े धोने पड़े।
इन दोनों वाक्यों में अंतर क्या है?
पिंटू: सर, पहले वाक्य से पता चलता है कि व्यक्ति की शादी नहीं हुई है,
जबकि दूसरे वाक्य से उसके शादी-शुदा होने का पता चलता है।
टीचर अभी तक बेहोश है