Heart Attack Symptoms: सेलेब्रिटीज को हार्ट अटैक आया। ऐसी कई खबरें सामने आ चुकी हैं। सुष्मिता सेन का हालिया हार्ट अटैक और एंजियोप्लास्टी सुर्खियों में है। सुष्मिता सेन देश की यूथ आइकन रही हैं। ऐसे में इतनी कम उम्र में दिल से जुड़ी समस्या होना सभी के लिए चिंता का विषय है। डॉक्टरों का कहना है कि हृदय रोग के पीछे कोई एक खास कारण नहीं होता है। और भी कई कारण छिपे हैं। जैसे खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान को बड़े खतरे के तौर पर देखा जाता है। इसके अलावा एंग्जाइटी और डिप्रेशन भी हार्ट अटैक की बड़ी वजह हैं। वहीं, खराब नींद लेने से दिल से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। हाल ही में इसे लेकर एक स्टडी भी की गई थी।
3 लाख लोगों पर हुई स्टडी में यह बात
बीएमसी मेडिसिन मैगजीन में प्रकाशित हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार, यूके बायोबैंक से 300,000 से अधिक मध्यम आयु वर्ग के वयस्कों का डेटा एकत्र किया गया था। सभी के डाटा को गंभीरता से देखा गया। यह पता चला कि दक्षिणी डेनमार्क विश्वविद्यालय और सिडनी विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पाया कि जो लोग स्वस्थ नींद लेते हैं। उनका दिल उन लोगों से बेहतर रहता है, जिनकी नींद खराब हो जाती है।
इन लोगों को ज्यादा खतरा
अध्ययन में यह बात सामने आई कि जो लोग खराब नींद लेते हैं। इनमें नींद की कमी, अनिद्रा, खर्राटे लेना, देर से सोना और दिन में नींद आना पुरुषों और महिलाओं दोनों में दिल की समस्याओं से जुड़े हैं।
बढ़ती उम्र के साथ बढ़ता है इन बीमारियों का खतरा
शोध में यह बात सामने आई है कि समय के साथ लोगों को नींद कम आती है। जैसे-जैसे उम्र वयस्क से वृद्धावस्था की ओर बढ़ती है। नींद की स्थिति बिगड़ने लगती है। स्लीप एप्निया नींद से जुड़ी बीमारी है। बढ़ती उम्र में यह बीमारी अपना असर दिखाती है। जो लोग इस बीमारी के शिकार हैं। उन्हें हृदय रोग होने का बहुत अधिक खतरा होता है।
ऐसे की गई स्टडी
टीम ने 40 साल की उम्र तक के प्रतिभागियों को नींद के लिहाज से 3 कैटेगरी में बांटा। देखा गया कि कुछ लोग बुरी तरह सो रहे थे। कुछ बहुत ज्यादा ले रहे थे और कुछ स्वस्थ नींद। इनमें दिल से जुड़ी दिक्कत उन लोगों में ज्यादा देखी गई जो बहुत कम नींद ले रहे थे। खास बात यह है कि यह स्टडी दो साल तक की गई। इन सभी में गोल्ड पैटर्न भी देखा गया।
Source