भारत में कई खूबसूरत बीच हैं। आज हम आपको अंडमान के राधानगर बीच के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत बीच में शामिल है। मालदीव के खूबसूरत बीच की तरह भारत का यह बीच भी अपनी खूबसूरती से दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
गर्मी के मौसम में अगर आप किसी बीच पर जाने का प्लान कर रहे हैं तो अंडमान के इस बीच पर जा सकते हैं। सफेद रेत वाला यह बीच लोगों को बेहद पसंद आता है। इस बीच बीच पर फिरोजी रंग का पानी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
अगर आप अंडमान घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस बीच पर जाना न भूलें। इस बीच से आपको सूर्योदय और सूर्यास्त का शानदार नजारा देखने को मिलेगा। यहां आप कई तरह की एक्टिविटीज का भी लुत्फ उठा सकते हैं।