IPL में शानदार प्रदर्शन करने वाले ये 3 खिलाड़ी जल्द करेंगे भारतीय टीम में एंट्री, दूसरे नंबर वाले का नाम जान कर हो जाओंगे हैरान

Suyash Sharma RCB vs KKR 11zon

IPL 2023 Update: IPL में शानदार प्रदर्शन करने वाले ये 3 खिलाड़ी जल्द करेंगे भारतीय टीम में एंट्री, दूसरे नंबर वाले का नाम जान कर हो जाओंगे हैरान। आईपीएल 2023 (IPL 2023) बहुत ही शानदार अंदाज में खेला जा रहा है। दर्शकों को रोज ही रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। आईपीएल 2023 का लगभग आधा सफर पूरा हो चुका है। आईपीएल 2023 में तीन अनकैप्ड प्लेयर्स ने कमाल का खेल दिखाया है। इन खिलाड़ियों ने अपने खेल से सभी का दिल जीत लिया है। ये खिलाड़ी टीम इंडिया में एंट्री मार सकते हैं। आइए जानते हैं, इन खिलाड़ियों के बारे में।


यह भी पढ़े:- मध्य प्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विभाग के लिए निकली भर्ती, मिलेंगा 50 हजार रूपये वेतन देखे आवेदन का तरीका और योग्यता

तिलक वर्मा (IPL 2023)

tilak verma 1682345235

तिलक वर्मा ने आईपीएल 2023 में कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपने दम पर मुंबई इंडियंस को कई मैच जिताए हैं। वह विस्फोटक बैटिंग में माहिर हैं। मिडिल ऑर्डर में उन्होंने मुंबई इंडियंस को मजबूती प्रदान की है। उन्होंने अभी तक आईपीएल 2023 के 6 मैचों में 217 रन बनाए हैं। इससे पहले उन्होंने आईपीएल 2022 के 14 मैचों में 397 रन जड़े थे, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा भी उनकी तारीफ कर चुके हैं। ऐसे में वह जल्दी ही टीम इंडिया में एंट्री मार सकते हैं। मुंबई की टीम ने तिलक वर्मा को 1.7 करोड़ रुपये में खरीदा था।

यह भी पढ़े:- बदल जायेंगा MPPSC की परीक्षाओं का सिलेबस और सिस्टम, MPPSC हो जाएँगी मिनी UPSC

सुयश शर्मा (IPL 2023)

20 साल के युवा स्पिनर सुयश शर्मा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए साल 2023 में अपना डेब्यू किया और अपने खेल से सभी को प्रभावित करने में सफल रहे हैं। उनकी गेंदबाजी के आगे बड़े से बड़े बल्लेबाज टिक नहीं पाए। उन्होंने केकेआर की टीम के लिए 5 मैचों में 7 विकेट अपने नाम किए हैं। उनकी बॉलिंग का तोड़ दिग्गज बल्लेबाज भी नहीं ढूंढ पाए हैं।

आकाश सिंह (IPL 2023)

12 04 2023 akash singh ipl csk 23383836 11zon

महेंद्र सिंह धोनी हमेशा से ही खिलाड़ियों के प्रदर्शन में निखार लाने के जाने जाते हैं। उनकी कप्तानी में आकाश सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया है। वह अभी सिर्फ 21 साल के हैं और पारी की शुरुआत में बेहतरीन गेंदबाजी करते हैं। इसके अलावा वह आईपीएल 2023 में काफी किफायती भी साबित रहे हैं। ऐसे में वह टीम इंडिया में एंट्री के बड़े दावेदार हैं।

<p>The post IPL में शानदार प्रदर्शन करने वाले ये 3 खिलाड़ी जल्द करेंगे भारतीय टीम में एंट्री, दूसरे नंबर वाले का नाम जान कर हो जाओंगे हैरान first appeared on Gramin Media.</p>