उत्‍तराखंड की पारंपरिक नथ हुई दुनिया भर में मशहूर, बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने भी पहनी नथुली , देखे नथुली के लेटेस्ट डिज़ाइन

maxresdefault 2023 04 27T175111.975

उत्‍तराखंड की पारंपरिक नथ हुई दुनिया भर में मशहूर, बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने भी पहनी नथुली , देखे नथुली के लेटेस्ट डिज़ाइन, भारत चाहे कितना भी आधुनिक हो जाये लेकिन भारतीयों को कुछ चीजे अभी भी पारम्परिक ही पसंद आती है। खासकर महिलाओ में देखा जाता है की उन्हें पारम्परिक आभूषण को लेकर एक अलग ही क्रेज होता है। कुछ समय पहले लोग आधुनिक घणो की तरफ आकर्षित हो गए थे लेकि आजकल फिर से पारम्परिक गहनों की तरफ रुझान होने लगा है। इसमें महिलाओ के अलावा छोटी उम्र की लड़किया भी रूचि लेने लगी है। वैसे तो भारत में हर क्षेत्र की अपनी एक अलग तरह की पारम्परिक ज्वेलरी होती है। पर कुछ ख़ास डिज़ाइन के गहने होते है जो हर जगह पसंद किये जाते है। आज हम आपको ऐसे ही एक खास घने के बारे मे बताएँगे। देव भूमि उत्तराखंड अपनी परंपरागत वेशभूषा के लिए उत्तराखंड दुनिया भर में मशहूर है।आभूषण हर महिला के श्रृंगार का अभिन्न हिस्सा है। महिलाएं रूप निखारने के लिए तरह-तरह के आभूषण शुरु से ही पहनती आई हैं।उत्तराखंड की महिलाओं को अलग पहचान दिलाने वाला और उनका रूप निखारने वाला , ऐसा ही एक आभूषण है उत्तराखंडी नथ, पहाड़ी नथ/नथूली जिसकी अपनी अलग ही पहचान है।


आजकल वेडिंग सीजन चालू हो चूका है और ऐसे में दुल्हन के लिए हर तरह के गहने ख़रीदे जाते है। बिना नथ के दुल्हन का श्रृंगार ही अधूरा माना जाता है। बाजार में हर तरह की नथ के डिज़ाइन उपलब्ध है लेकिन जहा बात करे पहाड़ी नथ/नथूली की तो यह सब जगह नहीं मिलती। नथूली बेहद खूबसूरत और सोने की बनी होती है. इनका आकर काफी बड़ा होता है और वज़न भीज्यादा होता है. जिन्हें वे मांगलिक कार्यों में अकसर पहनी दिखाई देती है। जो उनकी खूबसूरती में भी चार चांद लगा देती है। उत्तराखंड की पारंपरिक नथ के संबंध में प्रदेश की जानी मानी लोकगायिका पद्मश्री बसंती देवी बिष्ट ने बताया कि पुराने समय में सुहागिनों के लिए 24 घंटे नथ धारण करना अनिवार्य था। लेकिन आधुनिकता के इस दौर में जहां नाथ के डिजाइन में परिवर्तन आया है। वहीं, महिलाओं ने भी इसे सिर्फ खास मौकों पर पहने जाने वाला आभूषण बना दिया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने भी हाल ही में अपनी शादी में पहाड़ी नथ पहनी थी।

यह भी पढ़े :तेजी से भाग रही Royal Enfield पर रोक लगाएगी Mahindra की ये धांसू बाइक, दमदार इंजन के साथ मिलेगा Dashing लुक

उत्तराखंडी नथ दो प्रकार की होती है

maxresdefault 2023 04 27T174904.438

जिस तरह से उत्तराखंड प्रदेश दो भाग गढ़वाल और कुमाऊं में बंटा हुआ है ठीक उसी तरह से उत्तराखंडी नथ भी मुख्यतः दो प्रकार की होती हैं।वैसे तो पहाड़ी क्षेत्र में नथ ही मशहूर है लेकिन टिहरी की नथ उत्तराखंड में सबसे ज्यादा मशहूर है।ऐसा माना जाता है कि नथ का इतिहास तब से है जब से टिहरी में राजा रजवाड़ों का राज्य था और राजाओं की रानियां सोने की नथ पहनती थी।

6e696ad76ce02b117a6d079a8340aebe

ऐसी मान्यता रही है कि परिवार जितना सम्पन्न होगा महिला की नथ उतनी ही भारी और बड़ी होगी। जैसे-जैसे परिवार में पैसे और धनःधान्य की वृद्धि होती थी नथ का वज़न भी बढ़ता जाता था। हालांकि बदलते वक्त के साथ युवतियों की पसंद भी बदल रही है और भारी नथ की जगह अब स्टाइलिश और छोटी नथों ने ले ली है ।लगभग दो दशक पहले तक नथ का वज़न तीन तोले से शुरु होकर पांच तोले और कभी कभी 6 तोला तक रहता था। नथ की गोलाई भी 35 से 40 सेमी तक रहती थी।

आकार में बड़ी और वज़नी होती है पहाड़ी नथ

BKukreti Nath Jewellery Kumauni 01

गढ़वाल क्षेत्र में टिहरी जिले की नथ सबसे ज्यादा मशहूर है।यह आकार में बड़ी होती है और इसमें बहुमूल्य रुबी और मोती की सजावट होती है।‘’देहरादून के सोनार राजेंद्र रावत कहते हैं कि उत्तराखंड के लोग अपनी संस्कृति और परंपरा को आज भी मानते हैं और नथ को एक शुभ गहने की तरह इस्तेमाल करते हैं खासकर के शादियों में,पहाड़ की शादियों में दुल्हन शादी के दिन पारंपरिक नथ पहन कर ही शादी करती है’’।

pjimage 2021 06 04T184813.227

हालांकि आकार में काफी बड़ी यह नथ किसी के लिए भी परेशानी का सबब नहीं बनती और पारंपरिक नथ के लिए लोग 10,000 से लेकर 25,000 तक या उससे ज्यादा भी खर्च करने के लिए तैयार रहते हैं।गढ़वाल की संस्कृति के अनुसार लड़की के मामा लड़की को शादी के दिन नथ देते हैं, जिसको पहन कर लड़की शादी करती है।

यह भी पढ़े :Hero Glamour की कमर तोड़ने आयी Honda की नई Shine, टॉप क्लास फीचर्स के साथ ऑफिसर वाला लुक, कम कीमत में 100cc का माइलेज

समय के साथ डिज़ाइन बदली

maxresdefault 2023 04 27T175025.223

समय के साथ नथ की डिजाइन में बहुत बदलाव आया है और आज लगभग 50 डिजाइन बाजार में उपलब्ध हैं।जैसे कि आजकल की युवतियां पुराने समय के बड़े बड़े नथ पहनने में असहज महसूस करती हैं उनके लिए बाजार में नए प्रकार के छोटे आकार में अलग अलग डिजाइन के नथ उपलब्ध हैं।गढ़वाली नथ का क्रेज़ ना केवल पहाड़ों में है बल्कि पारंपरिक गहनों के प्रेमी दूर दूर से उत्तराखंड में आकर अपनी बेटियों के लिए यह पारंपरिक नथ लेते हैं।

<p>The post उत्‍तराखंड की पारंपरिक नथ हुई दुनिया भर में मशहूर, बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने भी पहनी नथुली , देखे नथुली के लेटेस्ट डिज़ाइन first appeared on Gramin Media.</p>