मध्यप्रदेश के कई जिलों में छिटपुट बारिश से तापमान में गिरावट,अगले 2 दिन इन जिलों में होगी बारिश

images 2023 03 03T094213.822

मध्यप्रदेश के कई जिलों में गुरुवार के दिन अचानक मौसम ने करवट ले ली और प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश हुई. आपको बता दें कि सिवनी जबलपुर में छिटपुट बूंदाबांदी हुई जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिली. दमोह में भी 1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई.


एकाएक मौसम में बदलाव आने से पूरे प्रदेश के तापमान में गिरावट हो गई है वहीं अगर बात अगर न्यूनतम तापमान की करें तो न्यूनतम तापमान स्थिर बना हुआ है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मार्च के महीने में 12 बढ़ेगा और गर्मी में भी बढ़ोतरी होगी।

images 2023 03 03T094224.893

मध्यप्रदेश के कई जिलों में छिटपुट बारिश से तापमान में गिरावट,अगले 2 दिन इन जिलों में होगी बारिश

मौसम वैज्ञानिकों ने जानकारी दिया कि हिमालय के क्षेत्र में हो रहे बारिश के कारण मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिला है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले 2 दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।

Also Read:64MP Rear और 32Mp सेल्फी कैमरे वाला Vivo का Amazing फ़ोन हुआ लांच,देखे प्राइस के साथ Specification

गुरुवार को अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। राजगढ़ में 36 डिग्री सेल्सियस तापमान दमोह में 36.5 डिग्री सेल्सियस तापमान खरगोन में 36.5 डिग्री सेल्सियस तापमान और रतलाम में 36.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश का न्यूनतम तापमान स्थिर है। नर्मदा पुरम में न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस सागर में न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस और कई जिलों की बात करें तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे ही बना हुआ है।