अब मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना वाली बहनो को रसोई सिलेंडर मिलेगा मात्र 100 रु में, जानिए कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ

LPG cylinder 680x453 5

अब मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना वाली बहनो को रसोई सिलेंडर मिलेगा मात्र 100 रु में, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने जन्मदिन के मौके पर लाडली बहना योजना लागू कर दी। इस योजना के तहत महिलाओं को ₹1000 प्रति माह दिया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने आई महिलाएं, वापस जाते समय संतुष्ट थी। उनमें से कुछ का कहना था कि अब रसोई गैस सिलेंडर मात्र ₹100 का पड़ेगा।


उल्लेखनीय है कि हाल ही में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत ₹1100 हो गई है। यह आंकड़ा छूते ही एक बार फिर रसोई गैस सिलेंडर सुर्खियों में आ गया है। सरकार ने रसोई गैस पर सब्सिडी बंद कर दी है इसके कारण स्थिति काफी चिंताजनक बन गई थी परंतु मध्यप्रदेश में लाडली बहना योजना के तहत सरकार की तरफ से ₹1000 मिलेंगे।

लाड़ली बहना योजना के तहत 100 रु में मिलेगा रसोई सिलेंडर

कुछ महिलाओं का मानना है कि सरकार ने रसोई गैस पर सब्सिडी बंद करके लाडली बहना योजना के तहत नगद पैसा देना शुरू कर दिया है। जिन परिवारों में महीने में एक सिलेंडर खर्च होता है उनके लिए रसोई गैस सिलेंडर अब मात्र ₹100 का पड़ेगा।

यह भी पढ़े:- ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन के लिए 90 प्रतिशत खर्च सरकार वहन करेगी, फ्री मिलेंगी दो गाय या भैंस, किसानो को 10 लाख तक का लोन दिया जाएगा

योजना मूल रूप से आम आदमी पार्टी की

यह योजना मूल रूप से आम आदमी पार्टी की है। जिसका कांग्रेस पार्टी मजाक उड़ा दी थी और भारतीय जनता पार्टी की तरफ से विरोध किया जाता था। केजरीवाल की इस योजना को मुक्त की रेवड़ी कहा गया था, लेकिन मध्यप्रदेश में स्थिति बदल गई है। यहां आम आदमी पार्टी का नामोनिशान नहीं है।

यह भी पढ़े:- अब DAP के लिए नहीं उठाना पड़ेगा 50 Kg का भार, बोतल में मिलेगा DAP, किसानो के लिए बड़ी खुशखबरी

जानिए 2023 के मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की घोषणाएं

उसकी योजना को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के नाम पर लांच कर दिया गया है और विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस पार्टी के सीएम कैंडिडेट कमलनाथ ने घोषणा की है कि यदि उनकी सरकार बनी तो महिलाओं को ₹1500 महीना दिया जाएगा।