दोस्तों आज हम आपको जो बात बताने जा रहे हैं आप उसे प्रतिदिन रूटीन में ला सकते हैं
सुबह को रोज एक गिलास पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से शरीर अंदर से साफ हो जाता है। लेमन जूस का सेवन करने से बॉडी का मेटाबॉलिज्म लेवल बढ़ता है और शरीर के अंदर मौजूद विषाक्त पदार्थ दूर हो जाते हैं।
पानी : पानी का सेवन आपके शरीर की भीतरी गंदगी को बाहर करने के लिए बहुत लाभदायक होता है। आप प्रतिदिन 8 से 10 गिलास पानी का सेवन कीजिये। ऐसा करने से आपके शरीर की गंदगी बाहर निकल जाती है तथा आप स्वस्थ बनते हैं। इसके अलावा आप खाने पर भी ध्यान दीजिये। भोजन को सदैव भूख से थोड़ा कम खाएं, जो भी भोजन आप कर रहीं हैं उन हल्का तथा सुपाच्य होना चाहिए। इस प्रकार से ये घरेलू उपाय आपके शरीर के भीतर की सारी गंदगी को बाहर निकालकर आपको स्वस्थ तथा निरोगी जीवन देते हैं।
फल और हरी सब्जियों का सेवन: अगर आप अपने शरीर के अंदर गंदगी को साफ करना चाहते हैं तो भरपूर मात्रा में फल और सब्जियों का सेवन करें। फल और सब्जियों का सेवन करने से लीवर एंजाइम सक्रिय हो जाते हैं और शरीर के अंदर मौजूद गंदगी को बाहर निकालने में मदद करते हैं।
लहसुन: लहसुन शरीर अंदर से साफ करने में मदद करता हैं। लहसुन का सेवन करने से भी बॉडी डिटॉक्स हो जाती है। आपके शरीर में ग्लूटाथिओन नाम एंटीऑक्सीडेंट का निर्माण करती है। जिससे आपका शरीर अंदर से साफ हो जाता है।
हर्बल चाय: हर्बल चाय शरीर को डिटॉक्सफाई करने में मदद करती है। अगर आपको पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या है तो कैमोमाइल टी या ग्रीन टी का सेवन करें। यह चाय आपके शरीर में ब्लड सरकुलेशन को बढ़ाती है और शरीर के अंदर मौजूद गंदगी को बाहर निकालती हैं।