भाग्य भाव में कर्मेश शनि की स्थिति आपके कार्यभार में कमी करेगी आजीविका कार्यों के कारण घर से दूरी बनी रहेगी। शनि धनु राशि में स्थित हो आप के आए छेत्रों को गति प्रदान करेंगे। दूर स्थानों से अपना व्यापार जोड़ना और आयात निर्यात से संबंधित कार्य करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
वृष राशि
व्यापारिक विषयों में मेहनत करना आपको सफलता की दिशा में लेकर जाएगा किसी नए व्यवसाय को शुरू करना सहज नहीं होगा। योजनाओं को लागू करने में भी आप को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। शनि अष्टम भाव पर गोचर करें आपके कार्यभार में बढ़ोतरी कर रहे हैं।
मिथुन राशि
वाणी की सहजता से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा नौकरी में बदलाव हो सकता है। सफलता धन संचय का रूप लेगी व्यावसायिक क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों का प्रयोग आय में वृद्धि करेगा। आजीविका क्षेत्र में वाद विवाद की स्थिति से बचना होगा।
कर्क राशि
व्यापारियों और नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह समय मिला जुला रहेगा यह आपके कार्यभार में अत्यधिक वृद्धि करेगा।स्थानांतरण और स्थान परिवर्तन की भी संभावनाएं बन रही है। मेहनत के अनुरूप लाभ और सफलता कम मिलने से कुछ निराश अवश्य हो सकते हो।
सिंह राशि
व्यय भाव में राहु व्यर्थ विषयों और यात्राओं पर अत्यधिक खर्च होने के संकेत दे रहे हैं। इस समय आप सम्मान के प्रति सजग रहेंगे। आय बढ़ाने के उद्देश्यों से विदेश और दूरस्थ यात्रा हो सकती हैं ।उच्चाधिकारी आपके कार्य और योग्यता की विशेष सराहना करेंगे।
कन्या राशि
शनि की ढेया रहने से अर्थ क्षेत्र में काफी संघर्ष करना पड़ सकता है। व्यावसायिक शुरूआत है अथवा नौकरी में फेरबदल करने के इच्छुक व्यक्तियों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं उन्नति मिलेगी और धन जमा करने में सफल रहोगे। इनकी गति धीमी रहेगी ।
तुला राशि
आज आपको कुछ नए अवसर प्राप्त होने की संभावना है। उच्चाधिकारियों से सहयोग की उम्मीद ना करें कार्य क्षेत्र में वाद विवाद से बचने के लिए संव्यम के आवेश और क्रोध पर नियंत्रण करना होगा। व्यावसायिक स्तर पर आपको भत्ते पदोन्नति या वेतन वृद्धि या बोनस मिलेगा।
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए यादगार हो सकता है शनि की साढ़ेसाती अंतिम चरण की अवधि आर्थिक पक्ष से आपको मजबूती देगी। समयावधि में भागदौड़ की अधिकता और मानसिक दबाव आप पर अवश्य रहेगा। व्यवसाय कार्यों में धन नियोजन को बढ़ाएं। आपकी बुद्धि कौशल से सब अच्छा होगा।
धनु राशि
शनि की स्थिति आपको अत्यधिक कार्यभार सामान्य से अधिक दायित्व और भागदौड़ के बाद सफलता देगी। तकनीकी प्रबंधन चिकित्सा अनुसंधान नेतृत्व के क्षेत्र में कार्यरत नौकरी पेशा व्यक्तियों को समय की शुभता का लाभ मिलेगा।
मकर राशि
गुरु कर्म भाव से निकल कर आय भाव पर गोचरस्थ रहेंगे। ऐसे में आर्थिक स्थिति में सुधार और वित्तीय स्थिति में सुधार होने की संभावनाएं बनेगी। आपकी प्रगति एवं किस्मत अच्छी रहेगी अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सतर्क रहें स्वास्थ्य में कमी हो सकती है।
कुंभ राशि
नई साझेदारी या एकल व्यवसाय का आरंभ किया जा सकता है। व्ययों पर नियंत्रण रखने से आपको सफलता मिलेगी। कार्य क्षेत्र के लिए यात्रा हो सकती हैं आजीविका के क्षेत्र में सफलता का रुझान बन रहा है।
मीन राशि
आज से आपको मेहनत का फल मिलने की आशंका है। बहुत अधिक मेहनत करने पर भी आज आपको आए मनोनुकूल प्राप्त नहीं हो पाएगी। जिसके कारण आप में निराशा की स्थिति पैदा हो सकती है। लगातार काम करने से शारीरिक और मानसिक परेशानी हो सकती है ।चार सवालों के जबाब देकर जीते हजारो रूपये Click Here , यहाँ क्लिक करे