इसके लिए आपको छुहारों के सेवन की जरुरत होगी। छुहारे बेहद सस्ते होते हैं और आपके आस-पास की दूकान में बेहद आसानी से उपलब्ध हैं। छुहारों का इस्तेमाल पुराने समय से ही पाचन सम्बन्धी परेशानियों को दूर करने में किया जाता रहा है। छुहारों के सेवन से लोग अपने पाचन को दुरुस्त कर पाते हैं जिससे उनका वजन तेजी से बढ़ने लगता है। व्यक्ति के वजन न बढ़ने की सबसे बड़ी वजह उनका खराब पाचन ही होता है। आइये इनके सेवन के तरीके के बारे में भी जान लेते हैं।
छुहारे गर्म तासीर के होते हैं इसलिए इनका ज्यादा मात्रा में सूखा सेवन करना सही नहीं है इसलिए ज्यादा छुहारों को खाने से पहले उन्हें फुलाने की सलाह दी जाती है। आपको भी रोजाना रात के वक़्त 7 से 10 छुहारो को पानी में फूलने के लिए एक बर्तन में रख देना है और अगली सुबह जब छुहारे फूल जाए तब उनका खाली पेट सेवन करना है। ऐसा करने से आपका पाचन तंत्र कुछ ही समय में दुरुस्त हो जाएगा। इसके साथ ही संतुलित भोजन करना जारी रखें। आप देखेंगे की इस उपाय से आप बेहद कम समय में ही अपने शरीर का वजन तेजी से बढ़ा पाएंगे।चार सवालों के जबाब देकर जीते हजारो रूपये Click Here , यहाँ क्लिक करे