नई Mahindra करेगी Fortuner को भी पीछे, नए वेरिएंट में आई XUV700,देखिये फीचर्स और कीमत

maxresdefault 2023 04 04T113757.960

इंडिया के एसयूवी सेगमेंट में Toyota Fortuner का एक अलग स्थान है। ऐसे में इस एसयूवी को टक्कर देने के लिए महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर एसयूवी Mahindra XUV700 के नए वेरिएंट को बाजार में पेश किया है। आपको बता दें कि कंपनी ने इसे प्रीमियम और ऑटोमेटिक फीचर्स के साथ बाजार में उतारा है।


नई Mahindra करेगी Fortuner को भी पीछे, नए वेरिएंट में आई XUV700,देखिये फीचर्स और कीमत

Read Also: Smartphone से भी सस्ते में बिक रही Splendor Plus Xtec,शोरूम पर लगी ग्राहकों की कतार

आपको बता दें कि कंपनी की एसयूवी Mahindra XUV700 की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 13.45 लाख रुपये है। जो टॉप वेरिएंट के लिए 25.48 लाख रुपये तक पहुँच जाती है। हालांकि इसकी कीमत Toyota Fortuner से आधी है। अभी आपको बाजार में इसके 11 ऑटोमेटिक वेरिएंट देखने को मिल जाएंगे।

नई Mahindra करेगी Fortuner को भी पीछे, नए वेरिएंट में आई XUV700,देखिये फीचर्स और कीमत

Mahindra XUV700 का नया वेरिएंट

कंपनी ने Mahindra XUV700 एसयूवी के नए वेरिएंट को MX(E) ट्रिम में पेश किया है। यह MX और AX3 ट्रिम के बीच में आएगा। इसके आने से पेट्रोल और डीजल वेरिएंट के बीच का प्राइस गैप कम हो जाएगा। कंपनी ने अपनी इस एसयूवी में 2.0L, 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन लगाया है। यह इंजन 200bhp की अधिकतम पॉवर के साथ ही 380 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें कंपनी मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों गियरबॉक्स का विकल्प ऑफर कर रही है।

Mahindra XUV700 का इंजन

आपको बता दें कि अभी भी Mahindra XUV700 में 2.2L, 4-सिलेंडर mHawk टर्बो डीजल इंजन मिल जाता है। जिसकी क्षमता 155bhp/360Nm और 185bhp 420Nm (MT)/ 450Nm (AT) का आउटपुट जनरेट करने की है। कंपनी जल्द ही इन दोनों इंजनों को रियल टाइम ड्राइविंग उत्सर्जन (RDI ) मानदंडों के अनुसार अपडेट करने वाली है।

Mahindra XUV700 के अपडेटेड फीचर्स

इस एसयूवी में कंपनी Android Auto कनेक्टिविटी के साथ 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 4-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, माउंटेड कंट्रोल के साथ स्टीयरिंग व्हील, एलईडी टेललैंप्स, रूफ रेल्स, इलेक्ट्रिक मिरर एडजस्टमेंट, फर्स्ट और सेकंड रो में USB टाइप-सी पोर्ट, पॉप-टाइप डोर हैंडल और रियर स्पॉइलर जैसे फीचर्स उपलब्ध कराती है।