बजनदारो की पहचान Mahindra Thar अब जल्द दिखेगी 5-Dor ऑप्शन में, जानिए नए रूप में क्या होंगे नए फीचर्स

maxresdefault 2023 04 26T112330.584

बजनदारो की पहचान Mahindra Thar अब जल्द दिखेगी 5-Dor ऑप्शन में, जानिए नए रूप में क्या होंगे नए फीचर्स, भारतीय कार निर्माता कंपनी महिंद्रा की ऑफरोडर एसयूवी Thar जल्द ही 5-डोर के साथ भारत में पेश की जा सकती है। कंपनी इसे भारतीय सड़कों पर टेस्ट कर रही है। हाल ही में इसे फिरसे टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। इसकी टेस्टिंग की खबरों के साथ मीडिया रिपोर्ट्स में कई सारे संभावित फीचर्स के भी खुलासे किए गए हैं। हालांकि कंपनी ने इससे संबंधित कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।


उम्मीद है कि नई 5-डोर Mahindra Thar लंबे व्हीलबेस के साथ आएगी, साथ ही इसमें पीछे की साइड 3-डोर की तुलना में अधिक जगह होगी। संभवतः इसे अधिक बूट स्पेस मिल सकता है। साथ ही इसके एलॉय व्हील की डिजाइन भी 3-डोर वेरिएंट से अलग हो सकती है।

Mahindra Thar इस दमदार इंजन के साथ 4×4 और 4×2 में आने की सम्भावना

maxresdefault 2023 04 26T112249.693

महिंद्रा थार 5-डोर को भी पुराने वेरिएंट के समान 2.2-लीटर डीजल (130 पीएस) और 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल (150 पीएस) इंजन विकल्पों के साथ ऑटोमैटिक और मैनुअल ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा। साथ ही इस SUV के 5-डोर संस्करण को 4×4 के साथ वैकल्पिक 4×2 कॉन्फिरेशन भी मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़े:- सड़को पर बवंडर मचाने वाली Land Rover Defender के भड़काऊ लुक ने फीका किया Mahindra Thar का मार्केट

जानिए नई Mahindra Thar के डिजाइन और फीचर्स के बारे में

इस एसयूवी के 5-डोर वाले मॉडल को केवल हार्ड-टॉप के साथ पेश किया जाएगा। महिंद्रा के लाइनअप में 5-डोर थार निश्चित रूप से 3-डोर थार के ऊपर स्थित होगी। डिजाइन की बात करें तो इसमें एक नया हेडलाइनर, एक फ्रंट आर्मरेस्ट, एक सनग्लास होल्डर और यहां तक ​​कि एक इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।

maxresdefault 2023 04 26T112417.537

यह भी पढ़े:- Nexon का बोरिया बिस्तर लपेटने मार्केट Hyundai की मिनी SUV Exter, फीचर्स और लुक देख Alto भी देगी सलामी

जानिए Mahindra Thar 5-डोर की कीमत के बारे में

कंपनी इसे Maruti Jimny से कम सस्ती कीमत पर रख सकती है। फिलहाल Mahindra Thar 5-डोर को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। आपको बता दें कि महिंद्रा थार 3-डोर को कंपनी 10.54 लाख रुपये के बेस प्राइस पर बेचती है, वहीं ये 16.78 लाख रुपये तक जाती है। दोनों ही कीमतें एक्स शोरूम दिल्ली की हैं।

<p>The post बजनदारो की पहचान Mahindra Thar अब जल्द दिखेगी 5-Dor ऑप्शन में, जानिए नए रूप में क्या होंगे नए फीचर्स first appeared on Gramin Media.</p>