इंदौर के मंदिर में हुआ बड़ा हादसा,अब तक 35 शव बरामद,घायलों से मिले मुख्यमंत्री शिवराज,5 बड़े लेटेस्ट अपडेट्स

448 252 18129682 thumbnail 16x9 indore

मध्यप्रदेश के इंदौर में बेलेश्वर महादेव मंदिर हादसे में मृतकों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अब तक लगभग 35 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी ने शुक्रवार तड़के यह जानकारी दी। वहीं कुछ और लोगों के कुएं फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। आर्मी की टीम रात से ही रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। पूरी रात रेस्क्यू ऑपरेशन चला, जिसमें सुबह-सुबह आए लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, अब तक 35 शव बरामद हुए हैं। सेना के रेस्क्यू में उतरते ही महज 5 घंटे में 21 लोगों को शव बरामद किए गए। आखिर ये दर्दनाक हादसा कैसे हुआ, अभी तक के 5 बड़े अपडेट्स इस प्रकार हैं


इंदौर के मंदिर में हुआ बड़ा हादसा,अब तक 35 शव बरामद,घायलों से मिले मुख्यमंत्री शिवराज,5 बड़े लेटेस्ट अपडेट्स

Read Also: इंदौर हादसे में अभी तक 35 लोगों की हुई मौत,अपनों को खोकर लोगो के नहीं रुक रहे हैं आंसू,जानिए ताजा अपडेट

इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी ने दिया लेटेस्ट अपडेट

इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी ने घटनास्थल पर नवभारत टाइम्स को बताया की हमने 35 शवों की पहचान कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। बावड़ी की तलहटी में एक और शव होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल 16 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो अन्य व्यक्तियों को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। कलेक्टर ने बताया कि प्रशासन को लापता लोगों की जो सूची मिली थी, उनमें से एक का अब तक पता नहीं चल सका है और उन्हें बावड़ी के भीतर खोजा जा रहा है।

इंदौर के मंदिर में हुआ बड़ा हादसा,अब तक 35 शव बरामद,घायलों से मिले मुख्यमंत्री शिवराज,5 बड़े लेटेस्ट अपडेट्स

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पहुंचे इंदौर

इधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सुबह लगभग साढ़े नौ बजे इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों से मुलाकात की। सीएम उस अस्पताल में पहुंचे जहां मंदिर हादसे में घायल हुए लोगों को भर्ती कराया गया है। सीएम ने उनके परिजनों से भी बात की। इसके पश्चात घटनास्थल का दौरा भी करेंगे।

19 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में स्थित बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में पिछले 19 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। शुक्रवार सुबह तक कुल 35 शव बरामद किए गए। वहीं अभी और लोगों के कुएं में फंसे की आशंका जताई जा रही। रात 12 बजे से सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन का मोर्चा संभाला। 5 घंटे के अंदर ही सेना ने 21 शव निकाले। सभी मृतकों को एमवाय अस्पताल में भेजा गया, जहां रात में ही उनका पोस्टमार्टम कराया गया।

जानिए कैसे हुआ हादसा

मध्य प्रदेश के इंदौर में बेलेश्वर महादेव मंदिर में गुरुवार को रामनवमी की पूजा चल रही थी। इसी दौरान बड़ा हादसा हुआ, जब मंदिर में बनी बावड़ी (कुएं) की छत धंस गई। जिसमें गिरने से अब तक 35 लोगों की जान जा चुकी है। जानकारी के मुताबिक, मंदिर में पुराना कुआं था जिसे भरा नहीं गया बल्कि इसकी छत को ढक दिया गया था। इसी छत के धंसने से भीषण हादसा हुआ। कुआं कम से कम 50-60 फीट गहरा और पानी से भरा हुआ था।

इस हादसे पर राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदौर हादसे पर दुख जताया। पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से बात कर हालात की जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि इंदौर में हुए हादसे से बेहद दुखी हूं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात की और ताजा स्थिति की जानकारी ली। दु:ख की इस घड़ी में हम सब शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। पीएमओ ने एक ट्वीट में कहा कि प्रत्येक मृतक के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों को पचास-पचास हजार रुपए दिए जाएंगे।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया मुआवजे का ऐलान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इंदौर मंदिर हादसे पर दुख जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने इंदौर हादसे पर दुख जताया। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। खरगे ने ट्वीट किया कि मध्य प्रदेश के इंदौर में बेलेश्‍वर महादेव झूलेलाल मंदिर में हुए हादसे से हम सब व्यथित है। त्रासदी में मृत सभी श्रद्धालुओं के परिवारों को हमारी गहरी संवेदनाएं। घायलों को त्वरित और उचित स्वास्थ्य सहायता मिले, इसके लिये हम सरकार और प्रशासन से आग्रह करते है।