इंडिया के धुआँधार बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के खिलाफ नया मामला सामने आया है। दरअसल उनके खिलाफ मुंबई एक पुलिस केस दर्ज हुआ है। यह केस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सपना गिल ने दर्ज करवाई है। देखा जाए तो पृथ्वी शॉ पहले से ही पृथ्वी शॉ इंडियन टीम से बाहर चल रहे हैं और ऐसे में आईपीएल में अच्छा परफॉरमेंस देकर टीम में वापस आने की कोशिश कर रहे हैं।
धुआंधार बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की बढ़ी मुश्किले, सपना गिल ने की FIR दर्ज,देखिये क्या है पूरा मामला
Read Also: महेंद्र सिंह धोनी की CSK के बॉलर्स को फटकार: कहा- वाइड,नो बॉल मत फेंको,वर्ना नए कप्तान के साथ खेलने को तैयार रहना
पृथ्वी शॉ और उनके दोस्त आशीष सुरेंद्र यादव के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत
बता दें कि सपना गिल ने अपनी शिकायत में पृथ्वी शॉ और उनके दोस्त आशीष सुरेंद्र यादव को आरोपी बताया है। सपना गिल ने शिकायत में छेड़छाड़ किए जाने की बात कही है। इसी साथ सपना ने अपनी शिकायत के साथ सरकारी अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट भी दी है। बता दें कि पृथ्वी शॉ खिलाफ IPC की धारा 354, 509 और 324 के तहत शिकायत दर्ज की गई है।
धुआंधार बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की बढ़ी मुश्किले, सपना गिल ने की FIR दर्ज,देखिये क्या है पूरा मामला
सपना ने कुछ पुलिस अधिकारी के खिलाफ कराई शिकायत दर्ज
सपना ने पृथ्वी शॉ और उनके दोस्त आशीष सुरेंद्र यादव के आलावा मुंबई पुलिस के दो अधिकारी सतीश कवंरकर और भगवत गरांदे के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है। बता देब कि इन दोनों पर अपना काम सही तरीके से न करने का आरोप लगाया गया है। जानकारी के अनुसार, 17 को अप्रैल को इन दोनों मामलों पर सुनावी होगी।
क्या था पूरा मामला?
बता दें कि पृथ्वी शॉ फरवरी में अपने दोस्तों के साथ एक होटल में खाना खाने गए। यहां पर सपना गिल भी मौजूद थीं। दरअसल होटल में दोनों के बीच विवाद हो गया है। पृथ्वी शॉ और सपना गिल दोनों के बीच हुई हाथापाई का वीडियो भी सामने आया था। पृथ्वी शॉ के वकील ने कहा कि सपना गिल पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी लेना चाहती थीं, लेकिन पृथ्वी शॉ ने सेल्फी लेने से मना कर दिया और उन्होंने कहा कि वह अपने दोस्तों के साथ खाना खाने आए हैं।