महिलाओं को कई ऐसी चीजों का सामना करना पड़ता है जिनका पुरुष शायद कभी ना कर पाए। लेकिन फिर भी महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान कई चीजों का अच्छे से ध्यान रखना चाहिए जिससे उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। आज हम ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे है जिनका ख्याल हर महिला को रखना चाहिए।
महिलाएं इन चीजों का रखें खास ध्यान:
# पीरियड्स के दिनों में अपने पास अलग से कुछ अंडरवियर रखें और बदल-बदल कर इस्तेमाल करें। अगर दाग लगे तो उसे तुरंत धोएं और अपनी अंडरवियर को कीटाणु मुक्त रखें।
# पीरियड्स में ब्लीडिंग होती है तो कई तरह के जीवाणु उत्पन्न होते हैं जो ब्लड के फ्लो को बढ़ा देते है जिससे जलन, रैशेज, यूरिन इंफैक्शन की समस्या हो सकती हैं। इसलिए हर 4-5 घंटे बाद नैपकीन बदले।
# मासिक धर्म के दौरान अपनी योनि की सफाई पर पूरा ध्यान रखना चाहिए क्योंकि इसकी बाहरी स्किन पर कई सिलवटे होती है जो ब्लड को इकट्ठा कर लेती है, जिससे दुर्गंध हो सकती है।
# एक बार इस्तेमाल करने के बाद सेनेटरी नैपकिन को सही तरीके से डिस्कार्ड यानी डस्टबिन में डालें। सबसे पहले इसे अच्छे से लपेटे, ताकि बैक्टीरिया या इंफैक्शन न फैले।