1. मकर संक्रांति के दिन नहाने से पहले चाय, पानी या किसी अन्य चीज का सेवन न करें। अगर आप किसी नदी में स्नान करने नहीं जा रहे हैं तो भी स्नान और दान करके ही कुछ खाने की कोशिश करें। अगर आपके आस-पास कोई नदी तो नदी में डुबकी लगाने की कोशिश करें। सुबह उठकर बिस्तर पर ही चाय पीने की आदत को एक दिन के लिए जरूर छोड़ दें।
2. छुट्टी के दिन कई लोगों की साफ सफाई की आदत होती है और वे आसपास के पेड़ पौधों की सफाई करने में जुट जाते हैं। मकर संक्रांति के दिन किसी भी पेड़ पौधे को न काटें। यह अशुभ माना जाता है।
3. मकर संक्रांति के दिन महिलाओं को अपना बाल धोने से बचना चाहिए। उसके साथ साथ ही पुण्यकाल की बेला में दांत साफ से भी बचना चाहिए।
4.मकर संक्रांति के दिन आप अपने गाय-भैंस ना दूहें तो बेहतर होगा। अगर आप घर में गाय भैंस पालते हैं तो इस दिन उसके बच्चे को पूरा दूध पीने का मौका दें।
5. मकर संक्रांति के दिन गलती से भी लहसुन, प्याज और मांस का सेवन नहीं करना चाहिए। यह अशुभ होता है। कई लोग त्यौहार के जश्न को मनाने के चक्कर में यह गलत कार्य कर जाते हैं। पर इससे बचने की कोशिश करनी चाहिए।